फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हापुड़ डिपो को मिली पांच नई बसों की सौगात

Thu, 13 Feb 2025 10:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। परिवहन निगम यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बसों की किल्लत दूर करने के दिशा में कार्य कर रहा है। हापुड़ रोडवेज डिपो को पांच नई बसें मिली हैं। पिछले सप्ताह भी डिपो को पांच नई बसें मिली थी। बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


हापुड़ रोडवेज डिपो से लखनऊ, बरेली, सीतापुर, मुरादाबाद, बरेली, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, किठौर, मोदीनगर सहित विभिन्न मार्गों पर अनुबंधित और निगम की 129 बसों का संचालन होता है। डिपो की सात बसें इस माह के अंत तक दस वर्ष की समय सीमा पूरी करने के बाद कबाड़ हो जाएंगी। ऐसे में यात्रियों को बसों की किल्लत से न जूझना पड़े, इसके लिए अधिकारियों ने दस नई बसों की मांग की थी।

डिपो को पिछले सप्ताह पांच नई बसों की सौगात मिली थी। बृहस्पतिवार को पांच ओर नई बसें डिपो पहुंच गई हैं। जिसके बाद अब डिपो में बसों की संख्या 129 से बढ़कर 139 पहुंच गई है। नई बसों का संचालन लंबी दूरी के मार्गों पर किया जाएगा। जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि परिवहन निगम ने एक सप्ताह में डिपो को दस नई बसें दी है। जल्द ही इन बसों का रुट निर्धारित कर संचालन शुरू करा दिया जाएगा।



अगले सप्ताह कुंभ से वापस आएंगी बसें

प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने दोबारा से डिपो की 20 बसों को प्रयागराज भेज दिया है। इन सभी बसों का संचालन लंबी दूरी के मार्गों पर होता है। अगले सप्ताह इन सभी बसों के वापस लौटने की उम्मीद है, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें