फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बार एसोसिएशन का चुनाव आज, सुबह आठ बजे से मतदान

Tue, 12 Nov 2024 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। हापुड़ बार एसोसिएशन की वर्ष 2024-25 कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मंगलवार को 129 मतदाताओं ने टेंडर वोट डाले। बुधवार सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा। जिसमें शेष 1046 मतदाता 15 पदों पर चुनाव लड़ रहे 30 प्रत्याशियों के लिए मतदान करेंगे।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन कार्यकारिणी में कुल 21 पद है। जिसमें कनिष्ठ सदस्य के छह पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए है। जिसके बाद अब 15 पदों पर 30 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है। जिनके लिए मंगलवार को टेंडर वोट डाले गए। टेंडर वोट अपने पक्ष में डलवाने के लिए प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ मौके पर जम रहे। चुनाव अधिकारी संदीप कुमार त्यागी व सहायक चुनाव अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यकारिणी के विभिन्न पदों के लिए 1176 मतदाताओं द्वारा मतदान किया जाएगा। जिसमें मंगलवार को 129 मतदाताओं द्वारा टेंडर वोट डाले गए। बाकी मतदाताओं द्वारा बुधवार को मतदान किया जाएगा। मतदान सुबह आठ से शाम पांच बजे तक चलेगा। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। जो मतगणना पूरी होने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें