फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी नाम से चल रही फर्म का हुआ भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी नाम से चल रही फर्म का हुआ भंडाफोड़
विज्ञापन

हापुड़। फर्जी नाम से चल रही एक फर्म का वाणिज्य कर विभाग ने भंडाफोड़ किया है। फर्म द्वारा करीब 18 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया था। जब करीब पांच करोड़ का कर जमा नहीं किया तो वाणिज्यकर विभाग द्वारा जांच करने पर फर्म का पता फर्जी मिला। विभाग के अधिकारियों ने फर्म के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वाणिज्यकर विभाग खंड प्रथम के असिस्टेंट कमिश्नर सुजीत यादव ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व गढ़ के करीमपुर में सेनेटरी हार्डवेयर की एफएनएफ सोल्यूशन फर्म का रजिस्ट्रेशन कराया गया। इस फर्म द्वारा पिछले एक वर्ष में 18 करोड़ का माल खरीदा गया। इस माल की खरीदारी पर टैक्स और पैनल्टी के करीब पांच करोड़ रुपया बकाया थे। इस मामले में विभाग द्वारा जांच की गयी तो फर्म फर्जी पायी गयी। इसके नाम और पते पूरी तरह फर्जी है। फर्जी फर्म पर करोड़ों रुपये का माल खरीदा गया है। जिसके बाद फर्म के मालिक नित्यानंद चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी है। उन्होंने बताया कि इससे पहले यह फर्म गाजियाबाद के पते पर संचालित थी, जिसे लेकर फरवरी में गाजियाबाद की वाणिज्यकर विभाग की टीम ने यहां छापा भी मारा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें