फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में हादसा: एनएच-09 पर सीमेंट से भरा ट्रैक्टर-ट्राला पलटा, एक की मौत, दो गंभीर घायल

Thu, 12 Nov 2026 03:05 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ में दर्दनाक हादसा हुआ है। एनएच-09 पर सीमेंट से भरा ट्रैक्टर-ट्राला पलट गया। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
hapur accident - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-09 पर ततारपुर गांव के सामने बृहस्पतिवार सुबह सीमेंट से भरा ट्रैक्टर-ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया और तीन लोग नीचे दब गए। पुलिस ने क्रेन के माध्यम से तीनों को निकाला। हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्राला में सिकंदराबाद से सीमेंट लेकर हापुड़ की ओर आ रहा थे। जब वह थाना देहात क्षेत्र के एनएच-09 पर दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाली सड़क पर ततारपुर गांव के सामने पहुंचे तो अचानक ट्रैक्टर-ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में ट्रैक्टर पर सवार जिला बदायूं के थाना जरीफनगर नंगला बायस वाजिदपुर का दीपक पुत्र चंद्रपाल और गौतमबुद्धनगर के थाना जारचा के एनटीपीसी दादरी का अनुज पुत्र अमर सिंह  घायल हो गए। वहीं, उनके साथ मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें