फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के गेट पर लटका रहा ताला, स्टूडेंट्स वापस लौटे

Tue, 29 Nov 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
स्कूल के गेट पर लटका रहा ताला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक ओर जहां केंद्र और प्रदेश सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नई-नई योजनाएं चला रहीं हैं। वहीं, दूसरी ओर शिक्षक ही इसे पलीता लगाने में जुटे हुए हैं। मंगलवार को गांव हिम्मतपुर के पूर्व माध्यमिक स्कूल पर दोपहर 12 बजे तक ताला लटका रहा।
विज्ञापन


इससे पढ़ने गए स्टूडेंट्स शिक्षकों का इंतजार कर वापस घर लौट गए। सिंभावली ब्लॉक क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर में स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक भी बंद मिला।

इसके बाहर स्टूडेंट्स शिक्षकों के आने के इंतजार में खडे़ रहे, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचे। स्टूडेंट्स अपने-अपने घर लौट गए। स्टूडेंट्स मोहन, गुड्डू, दिनेश, रजनी ने बताया कि सुबह सर्दी और कोहरे में स्कूल आने के
विज्ञापन


बाद कई घंटो तक बंद गेट के बाहर खडे़ रहे, लेकिन कोई शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचा। वहीं, प्रिंसिपल दीपा बानी का कहना है कि वह शिक्षक सुबोध यादव के साथ स्कूल के 80 स्टूडेंट्स को लेकर गाजियाबाद में हो रही मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने गई है।

अन्य शिक्षकों के स्कूल नहीं पहुंचे के कारणों की जांच कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, बीएसए देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें