फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: स्कूलों में बंटा हलवा, बच्चों ने उत्साह के साथ खाया

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को हलवा वितरित करती रसोईया। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
हापुड़। मध्यान्ह भोजन योजना के तहत जिले के परिषदीय विद्यालयों में शुक्रवार को छात्रों को हलवे का वितरण किया गया। बच्चों ने उत्साह के साथ हलवा खाया। अब फरवरी 2027 तक हर शुक्रवार को बच्चों को हलवा या उपमा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बीएसए दीपा भाटी ने बताया कि योजना के तहत महीने के पहले और तीसरे शुक्रवार को मीठा हलवा तथा दूसरे, चौथे और पांचवें शुक्रवार को नमकीन हलवा (उपमा) वितरित होगा। शासन की ओर से मीठा हलवा तैयार कराने के लिए सात रुपये प्रति छात्र और नमकीन हलवे के लिए चार रुपये प्रति छात्र की दर से धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।

वहीं, विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के लिए दो रुपये प्रति छात्र प्रतिदिन की दर से अतिरिक्त धनराशि एकमुश्त उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को नियमित भोजन के साथ अतिरिक्त पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें