फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हाईवे-9 पर आधे दर्जन दो पहियां वाहन चालक फिसलकर हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखवा। हाईवे-9 पर पड़ी डस्ट पर फिसलने से आधे दर्जन से अधिक दो पहियां वाहन चालक एवं सवार घायल हो गए। जबकि कई वाहन क्षतिग्रस्त भी हो गए। सूचना पर पहुंचे एनएचएआई की कार्यदायी संस्था एप्कों चेतक के कर्मियों ने झाड़ू लगाकर सड़क को साफ कराया। इसके उपरांत वाहन सवारों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


एलिवेटेड के नीचे पिलर संख्या 66 के पास शनिवार की रात किसी केंटर से डस्ट सड़क पर गिर गई। रविवार दोपहर फिसलकर दो पहिया वाहन चालक एवं सवार गौरव, कपिल, मोनी, सोनू, ऋषभ, रानी, विपुल समेत अन्य घायल हो गए। इसके अलावा कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पहुंचे एप्कों चेतक कंपनी के कर्मचारियों ने झाडू लगवाकर सड़क को साफ कराया।

एप्कों चेतक कंपनी के महाप्रबंधक अमित शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों को भेजकर हाईवे को साफ करा दिया गया है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मद्द से डस्ट गिराने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें