फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुचेसर रोड चौपला पर शोपीस बनीं हाईमास्क लाइटें

Sun, 22 Jan 2017 09:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुचेसर रोड चौपला पर लगी लाखों रुपये की हाईमास्क लाइटें पिछले आठ माह से शोपीस बनी हुई हैं। अफसरों की अनदेखी से खराब पड़ी लाइटों को अभी तक सही नहीं किया जा सका है। रात के समय इलाके में अंधेरा छाया रहता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार ब्लॉक में शिकायत के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मांग पर कुचेसर रोड चौपला पर विधायक निधि को कोटे से लाखों रुपये की लागत से हाईमास्क लाइट लगवाई गई थी। बीते आठ महीने से यह लाइटें शोपीस बनी हुई हैं। आलम यह है कि रात के समय क्षेत्र में अंधेरा पसरा रहता है।

सड़क पर लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। कई बार शिकायतों के बावजूद भी विकास खंड अधिकारी गंभीर नहीं हो रहे हैं। ऐसे में लोगों को बेहद समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ग्राम विकास अधिकारी मनोज त्यागी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। जल्द ही हाईमास्क लाइटों को ठीक करा लोगों को राहत दिला दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें