फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदरपुर के जंगल में दिखे दो भेड़िए, दहशत

Sun, 10 Jan 2016 10:28 PM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरपुर गांव के पास जंगल में रविवार शाम दो भेड़िए दिखने पर आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर भेड़ियों को तलाश भी किया, लेकिन वह दोबारा नजर नहीं आया।
विज्ञापन


गढ़ तहसील के हैदरपुर गांव के जंगल में कुछ किसान रविवार शाम खेतों में काम कर रहे थे। तभी धर्मवती की नजर पास में खड़ी गन्ने की फसल में भेड़ियों पर पड़ी। भेड़ियों को देखरक किसान उल्टे पांव गांव की तरफ भाग निकले।

सूचना पर दर्जनों ग्रामीण लाठी और डंडे लेकर जंगल की ओर आए और खेत को चारों तरफ से घेर लिया। काफी तलाश के बाद भी भेड़ियों का पता नहीं चला।

बलबीर, कृष्ण, विनेश का कहना है कि खेतों की मिट्टी में भेड़ियों के पंजों के निशान साफ तौर पर दिखाई दिए हैं। हैदरपुर समेत आसपास के कई गांवों में दहशत है।
विज्ञापन


खास तौर पर खेतों में काम करने वाले लोग भयभीत हैं। वन रेंजर डीसी मिश्रा ने कहा कि मामले में मुझे कोई जानकारी नहीं है। अब विभागीय स्तर से टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें