फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: हाथ में तमंचा और मुंह पर गंदी गंदी गालियां, हथियार लहराते युवक का वीडियो वायरल, गांव में दहशत

Mon, 18 Aug 2025 07:11 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा।

सार

वायरल वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि युवक हाथ में तमंचा लिए गली गलौज करता हुआ धमकी दे रहा है। वीडियो के अंतिम हिस्से में युवक यह कहते हुए सुना जाता है कि वह अभी दोबारा आएगा। 
विज्ञापन
हाथ में तमंचा और मुंह पर गंदी गंदी गालियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक युवक का तमंचा लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में युवक हाथ में तमंचा लिए गेट को पीटता है और गाली-गलौज करता सुनाई दे रहा है। वीडियो यूपी के हापुड़ स्थित पिलखुवा क्षेत्र के गांव आजमपुर दाहपा का बताया जा रहा है। घटना को लेकर गांव के लोग दहशत में हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि युवक हाथ में तमंचा लिए गली गलौज करता हुआ धमकी दे रहा है। वीडियो के अंतिम हिस्से में युवक यह कहते हुए सुना जाता है कि वह अभी दोबारा आएगा। घटना के बाद आसपास के लोगों में भय का माहौल है। बताया जा रहा है कि गांव में पड़ोसी से हुए विवाद के बाद आरोपी युवक धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि वीडियो के आधार पर युवक की पहचान की जांच की जा रही है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें