फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबूतर ने गुल कराई, आधे शहर की बिजली सप्लाई

Tue, 05 Jul 2016 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
विज्ञापन
कबूतर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मोदीनगर रोड स्थित 132 केवी क्षमता के बिजलीघर से शहर को आ रही हाईटेंशन लाइन पर कबूतर बैठने से इंसूलेटर में फाल्ट हो गया। इससे दो मुख्य बिजलीघर ठप होने से आधे शहर के हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी में रोजेदारों को अधिक परेशानी हुई। तीन घंटे बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


शहर के दो मुख्य पावर स्टेशन दिल्ली रोड व अतरपुरा को आपूर्ति मोदीनगर रोड स्थित 132 केवी पावर स्टेशन से दी जाती है। मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे हाईटेंशन लाइन पर कबूतर बैठने से इंसूलेटर में फाल्ट हो गया। इसमें कबूतर की भी मौत हो और शहर के दोनों मुख्य बिजलीघर ठप होने से निगम कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में लाइन की पेट्रोलिंग के बाद फाल्ट मिलने पर कर्मियों ने राहत की सांस ली। भीषण गर्मी में तीन घंटे तक दोनों बिजलीघर ठप पड़े रहे।

इससे आधे शहर के हजारों नागरिकों समेत रोजेदारों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मियों ने कड़े प्रयास के बाद फाल्ट को दुरुस्त करा नागरिकों को राहत दिलाई।
विज्ञापन

-  इन मोहल्लों की आपूर्ति रही बाधित
दोनों बिजलीघरों के बंद रहने से नगर के मोहल्ला अर्जुननगर, राजीव विहार, श्रीनगर, रेलवे रोड, जवाहर गंज, अतरपुरा, कोठीगेट, गोल मार्केट, दिल्ली रोड, गणेशपुरा, ज्ञानलोक, रघुवीरगंज, मजीदपुरा, तगासराय, इंद्रगढ़ी, कोटला मेवतियान समेत दर्जनों मोहल्लों की बत्ती गुल रही।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता चंदन प्रकाश का कहना है कि कबूतर के कारण लाइन में फाल्ट हो गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें