फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सड़क हादसे में दूल्हे के नाना की मौत

Thu, 03 Apr 2025 09:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। थाना क्षेत्र के गांव से सिखेड़ा में वाहन की टक्कर लगने से कार सवार 90 वर्षीय करण सिंह निवासी न्यू पोस्ट ऑफिस थाना व कस्बा पाकवाड़ा जनपद मुरादाबाद की मौत हो गई। जबकि, मृतक के दामाद व रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


जनपद मुरादाबाद के पाकवाड़ा के न्यू पोस्ट ऑफिस निवासी गौरव ने बताया कि वह गुरुग्राम में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। बुधवार की रात उनकी बरात जनपद गाजियाबाद में गई थी। वह परिवार के लोगों के साथ दुल्हन को लेकर पाकवाड़ा लौट रहे थे। एक कार में उनके पिता मदन पाल, नाना करण सिंह तथा जनपद मिर्जापुर निवासी उसके जीजा पवन कुमार मौजूद थे। दूसरी कार में वह अपनी नवविवाहिता पत्नी, बहन के साथ थे। जैसे ही उनके पिता वाली कार नए बाईपास पर गांव सिखेड़ा के पास पहुंची, तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में उनके 90 वर्षीय नाना करण सिंह की मौत हो गई। वहीं, उनके पिता और जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बदहवास हुई नवविवाहिता

मृतक की कार से कुछ दूरी पर ही दुल्हा-दुल्हन की कार थी। हादसा होने पर चालक ने उनकी कार भी घटना स्थल पर रोक ली। गौरव और अन्य लोग दूसरी कार की तरफ दौड़े। इस दौरान नवविवाहिता को जैसे ही उनके नाना ससुर की मौत की जानकारी मिली, तो वह बदहवास हो गई। परिजनों ने उन्हें शांत करने की काफी कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें