फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा ने पोती से किया दुष्कर्म: आठ महीने से कर रहा था गंदा काम, पीड़िता सात माह की गर्भवती; ऐसे खुला राज

Thu, 01 Aug 2024 11:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़

सार

चिकित्सक ने किशोरी के सात माह की गर्भवती होने की रिपोर्ट दी, तो युवक ने अपनी पत्नी को इस बारे में बताया। जिसने भतीजी से बात की। इस दौरान पीड़िता ने बताया कि बाबा आठ माह से उसके साथ गलत काम कर रहे थे।
विज्ञापन
दादा ने किया किशोरी से दुष्कर्म - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गढ़मुक्तेश्वर स्थित बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव में रिश्ते के दादा ने आठ माह तक किशोरी से दुष्कर्म किया। सात माह की गर्भवती होने के बाद पीड़िता के चाचा को इसकी जानकारी हुई। चाचा ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

हापुड़ के मोहल्ला निवासी युवक ने तहरीर दी है। जिसमें उल्लेख किया है कि भाई और भाभी की मौत हो चुकी है। मृतक भाई के तीन बच्चे उसके फूफा के घर बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव में रह रहे हैं। कुछ दिन पहले भतीजी की तबीयत खराब हो गई। जिसकी जानकारी उसे मिली, तो वह भतीजी को लेकर हापुड़ के अस्पताल पहुंचा गया। वहां अल्ट्रासांउड कराया तो पता चली कि किशोरी सात माह की गर्भवती है। चिकित्सक की बात सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

दादा आठ माह से कर रहे थे गंदा काम
चिकित्सक ने किशोरी के सात माह की गर्भवती होने की रिपोर्ट दी, तो युवक ने अपनी पत्नी को इस बारे में बताया। जिसने भतीजी से बात की। इस दौरान पीड़िता ने बताया कि बाबा आठ माह से उसके साथ गलत काम कर रहे थे।

पेट में दर्द होने पर परिजनों को दी जानकारी
युवक ने बताया कि किशोरी कई दिनों से पेट में दर्द की शिकायत कर रही थी, लेकिन आरोपी उसे स्थानीय चिकित्सक के यहां से दवाई लाकर दे देता था। लेकिन किशोरी ने चुपचाप उसे मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पेट दर्द की जांच कराने पर मामले का खुलासा हो सका।
विज्ञापन

शिकायत करने पर दी मारने की धमकी
युवक का कहना है किशोरी के साथ आरोपी लगातार दुष्कर्म करता आ रहा था। इसे लेकर आरोपी ने किशोरी को किसी से भी शिकायत करने पर उसे और उसके अन्य भाई बहन को जान से मारने की धमकी दी थी।

पीड़िता के चाचा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है, शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - आशुतोष शिवम सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें