फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: हाईटेंशन तार की चपेट में आया कैंटर, दो कांवड़ियों की दर्दनाक मौत, वाहन बैक करने के दौरान हादसा

Wed, 31 Jul 2024 04:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ब्रजघाट (हापुड़)

सार

प्यास लगने पर कांवड़ियों ने कैंटर को एक सरकारी नल पर रोका था। यहां पानी पीने के बाद चालक कैंटर को बैक कर रहा था।
विज्ञापन
कांवड़ियों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव देहरा कुटी के पास कांवड़ियों को ले जा रहा कैंटर सड़क के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे दो कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि कई के झुलसने की सूचना है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कांवड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, जिला बुलंदशहर के थाना नरसैना के गांव रुखी के निवासी कुछ युवक कैंटर में सवार होकर डाक कांवड़ लाने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। प्यास लगने पर कांवड़ियों ने कैंटर को देहरा कुटी के पास एक सरकारी नल पर रोका था। यहां पानी पीने के बाद चालक कैंटर को बैक कर रहा था। इसी दौरान कैंटर नीचे झुकी हाईटेंशन लाइन से छू गया।
विज्ञापन

इससे कैंटर में सवार भूपेंद्र और ललित बुरी तरह झुलस गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें