फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चंडी फाटक पर 30 मिनट खड़ी रही मालगाड़ी, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। चंडी फाटक पर रविवार को लगातार दूसरे दिन मालगाड़ी करीब 30 मिनट तक खड़ी रही। फाटक बंद रहने से दोनों ओर लंबा जाम लग गया और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर के समय मालगाड़ी फाटक के पास आकर रुक गई। फाटक बंद होते ही बाइक, कार, ई-रिक्शा और अन्य वाहन दोनों तरफ कतार में लग गए। कई लोग जरूरी काम से जा रहे थे, लेकिन आधे घंटे तक फंसे रहे। वहीं अधिक समय होने पर जाम में पीछे की ओर खड़े वाहन वापस मोड़कर अपने गंतव्य की ओर चले गए। कुछ वाहन चालकों ने दूसरे रास्तों की ओर रुख किया, जिससे आसपास की गलियों में भी दबाव बढ़ गया।
लगातार दूसरे दिन फाटक पर मालगाड़ी रुकने से स्थानीय लोगों में नाराजगी दिखाई दी। लोगों का कहना है कि बार-बार फाटक बंद रहने से बाजार और आवागमन प्रभावित हो रहा है। रेलवे मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि सिग्नल कार्य के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। व्यवस्था सुचारु रखने और लोगों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें