फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सिलिंडर लीक होने से रेस्तरां की रसोई में लगी आग, दमकल कर्मियों ने बुझाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर के रेलवे रोड स्थित एक रेस्तरां की रसोई में सिलिंडर लीक होने से रविवार शाम आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। रेलवे रोड पर कई रेस्तरां आसपास मौजूद हैं और शाम के समय काफी संख्या में लोग यहां विभिन्न व्यंजनों का मजा लेने के लिए आते हैं। रविवार शाम एक रेस्तरां की रसोई में गैस सिलिंडर का अचानक रिसाव होने से रसोई में आग लग गई। कर्मचारियों ने मौके पर मौजूद फायर उपकरणों का प्रयोग करते हुए फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें