फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस न मिलने से होली पर घर जाना बेहद टेढ़ी खीर रहा

Sat, 11 Mar 2017 08:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
होली पर घर जाना टेढ़ी खीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाहरी स्थानों पर नौकरी, व्यापार और पढ़ाई करने वाले होली के त्योहार पर जल्द से जल्द घर पहुंचने के लिए बेताब हैं, लेकिन बसें न मिलने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। आलम यह है कि बसों की छतों और दरवाजों पर लटककर लोग सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन


होली के मद्देनजर परिवहन निगम ने जो दावे किए थे, वह सब हवा हवाई साबित हो रहे हैं।

समय दोपहर 2 बजे, हाईवे किनारे स्थित स्याना चौपला पर खड़े यात्री बुलंदशहर जाने के लिए बस की प्रतीक्षा कर रहे थे। करीब एक घंटे बाद जैसे ही बस पहुंची तो सवारियां दौड़ पड़ीं। अंदर जगह न मिलने पर लोग बस की छत चढ़कर बैठ गए।

समय 3 बजे, गढ़-चौपला पर खड़े लोग काफी देर तक रोडवेज बस का इंतजार करते रहे। जो एकाध बसें आईं, वह पहले से ही भरी हुई थीं। उधर से गुजर रही एक मिनी ट्रक को सवारियों ने रोक लिया और महंगा किराया देकर गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन


समय 4 बजे, हाईवे पर खड़े लोग होली पर घर जाने के लिए परेशान थे। लंबी प्रतीक्षा के बाद भी कोई सवारी नहीं मिली। रोडवेज बस न मिलने के चलते लोगों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा।

होली के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज बसों की ट्रिप बढ़ा दी गई हैं। रविवार के दिन सभी रूटों पर बस सेवा पूरी तरह सुचारु रहेगी। संदीप अग्रवाल, एआरएम 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें