फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 31 जुलाई तक कराएं धान की फसल का बीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कृषि विभाग के वरिष्ठ प्राविधिक सहायक सतीशचंद्र शर्मा ने बताया कि दैवीय आपदा से फसलों में होने वाली क्षति के लिए 18 फरवरी 2016 को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का शुभारंभ किया गया था। योजना के किसान रबी और खरीफ सत्र में अपनी फसलों का बीमा करा सकते हैं। जनपद हापुड़ के किसान इस सत्र में अपनी धान की फसल को बीमित करा सकते हैं। शासन ने 31 जुलाई अंतिम तारीख घोषित की हुई है।
विज्ञापन

सतीशचंद्र शर्मा ने बताया कि पीएम फसल बीमा योजना के तहत धान की फसल का एक हेक्टेयर का वित्तमान 85700 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसके हिसाब से केसीसी धारक किसान दो प्रतिशत प्रीमियर की दर से बैंक में 1714 रुपये प्रति हेक्टेयर जमा कर अपनी फसल को बीमित करा सकते हैं। लेकिन जिन किसानों के पास केसीसी नहीं हैं, वह बीमा एजेंट अथवा जनसुविधा केंद्र पर जाकर नकद प्रीमियम राशि जमा कर बीमा से अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा लगातार किसानों को फसल बीमा कराने के लिए गोष्ठियों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें