फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रात में पी चाय': गढ़ गंगा मेले में छह लोग बेहोश मिले, सभी मेरठ रेफर; होश आने पर एक व्यक्ति ने बताया सब कुछ

Fri, 20 Nov 2026 08:38 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर

सार

गढ़ गंगा मेले में उत्तराखंड के छह लोग बेहोशी की हालत में मिले, जिन्हें मेरठ रेफर किया गया। होश आने पर एक व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने रात में चाय पी थी।
विज्ञापन
गढ़ गंगा मेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक पूर्णिमा मेला क्षेत्र में शुक्रवार को उत्तराखंड के छह व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिले। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने सभी को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड के जफरपुर निवासी राजेश बक्शी, पार्वती निवासी दिनेशपुर, पानमती, नारायण राय, बढै़य्सा, कंचल मंडले निवासी उत्तराखंड कार्तिक पूर्णिमा मेले में गंगा स्नान के लिए आए थे। जो मेला स्थल के निकट बेहोशी की हालत में मिले। 

सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद कुछ होश में आने पर राजेश ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात उन्हें एक व्यक्ति मिला था। जिसने उन्हें फ्री में चाय पिलाई थी। संभवत: चाय में कुछ नशीला पदार्थ मिला हुआ था। वह, इससे अधिक जानकारी नहीं दे सके। 
विज्ञापन


चिकित्सकों ने सभी को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। सीओ राहुल यादव का कहना है कि घटना के बारे में पीड़िता सही ढंग से जानकारी दे सकेंगे। उपचार के बाद उनसे पूछताछ कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें