फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गढ़ गंगा खादर मेला हुआ शुरू, वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शुभारंभ

Fri, 31 Oct 2025 10:46 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ में शुक्रवार शाम प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर महाभारत कालीन पौराणिक गढ़ गंगा खादर मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने गंगा आरती, हवन पूजन कर गुब्बारे उड़ाए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
हापुड़ में गढ़ गंगा खादर मेला हुआ शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाभारत कालीन पौराणिक गढ़ गंगा खादर मेले का शुभारंभ शुक्रवार देर शाम जनपद के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने शांति के प्रतीक गुब्बारे हवा में छोड़कर गंगा तट पर हवन पूजन किया और गंगा मैया की विशेष आरती में भाग लिया।

विज्ञापन



मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, सांसद कंवर सिंह तंवर, विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया, एमएलसी सत्यपाल सैनी, पूर्व मंत्री मदन चौहान, पालिका चेयरमैन राकेश बजरंगी, भाजपा प्रवक्ता राजकुमार राजू, प्रमोद जिंदल, भूमि विकास बैंक चेयरमैन सुभाष प्रधान, पुष्पेंद्र रावत और योगेंद्र तंवर के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गंगा मैया के जयकारे लगाए।

इसके उपरांत मेले के मुख्य द्वार पर डीएम अभिषेक पांडेय, एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एचपीडीए वीसी नितिन गौड़, जिला पंचायत एएमए शिशुपाल शर्मा, मेलाधिकारी श्रीराम यादव, मेला सीओ स्तुति सिंह, इंस्पेक्टर मनोज बालियान और मेला प्रभारी नीरज कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर रंग बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर शांति और सौहार्द का संदेश दिया।
विज्ञापन


मेला स्थल पर पहुंचकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने हवन में आहूति देकर मेले के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन की कामना की। इसके बाद उन्होंने गंगा आरती में भाग लेकर मानव कल्याण और विश्व शांति की प्रार्थना की। मंत्री ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा मेले को और अधिक भव्य बनाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं हवाई सर्वेक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

डीएम अभिषेक पांडेय ने बताया कि गढ़ गंगा का कार्तिक पूर्णिमा मेला ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व रखता है। वहीं एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं और दुकानदारों की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम में अंकुर सिरोही, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक भाटी, मेजर भीष्म त्यागी, सोनू गर्ग, करन गौतम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें