शासन द्वारा इस बार जिले को 1,12,017 पौधों के रोपण का लक्ष्य मिला है। इसके अलावा इस बार बाबूगढ़ क्षेत्र के गोहरा आलमगीरपुर गांव में अलग से वाटिका का निर्माण किया जाएगा। डीएम ने सभी विभागों को लक्ष्य के अनुसार पौधरोपण कराने के निर्देश दिए हैं।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिला वन अधिकारी सीपीएस मलिक ने बताया कि जिले को शासन से विभागीय पौधरोपण के अंतर्गत 127 हेक्टेयर क्षेत्र में 112017 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है।
डीएम ने ब्लॉक हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर एवं सिंभावली के बीडीओ को निर्देशित किया कि पौधरोपण के लिए स्थान चिह्नित कर लिए जाएं और वहां मनरेगा के श्रमिकों द्वारा गड्ढों को खोदने का काम पूरा कर लिया जाए।
उन्होंने बताया कि पौधरोपण के लिए सभी विभागों को लक्ष्यों का आवंटन शासन द्वारा कर दिया गया है। जिला वनाधिकारी ने सभी विभागों को 20 जुलाई तक कार्य पूरा करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।