फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गणपति महोत्सव का आज समापन, कल होगी विदाई

विज्ञापन
मोहल्ला आर्य नगर में गणपति की पूजा करती महिलाएं । संवाद
विज्ञापन
हापुड़। शहर में उत्साह व श्रद्धा के साथ आयोजित गणपति महोत्सव का बृहस्पतिवार को समापन हो जाएगा। शुक्रवार को घरों और पंडालों में विराजमान गणपति बप्पा को भावभीनी विदाई दी जाएगी। डीजे, ढोल के साथ विसर्जन यात्रा निकाल कर विभिन्न स्थानों पर गणपति का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के मार्गदर्शन में आर्यनगर के लाल पार्क गली में आयोजित गणपति महोत्सव के दसवें दिन बुधवार को सुबह पूजन यजमान अनिल शुक्ला, शिल्पी शुक्ला व सायंकालीन पूजन आरती मुख्य यजमान महासभा अध्यक्ष पंडित केसी पांडेय, अनिशा सोनी पांडेय ने सपरिवार भगवान श्री गणेश जी का षोडशोपचार पूजन, अभिषेक व आरती की। महासभा आचार्य मित्र प्रसाद काफ्ले, शिवम शुक्ला, हरीश शर्मा, आशुतोष शुक्ला के सामूहिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन में मोदक, दूर्वा, शमीपत्र, सिंदूर, फल आदि अर्पित किए।
केसी पांडेय ने बताया कि इस बार चतुर्थी तिथि पूजन दो दिन होने से 10 दिन चलने वाला पूजन कार्य कल ग्यारहवें दिन भी विशेष रूप से किया जाएगा। विसर्जन शास्त्र सम्मत तिथि अनुसार अनंत चतुर्दशी के दिन 25 सितंबर को किया जाएगा।इस मौके पर मोक्ष शर्मा, भरत श्रीहान पांडेय, अनुज अग्रवाल, पंडित शैलेंद्र अवस्थी, सीता पांडेय, पूनम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कलक्टर गंज स्थित हनुमान मंदिर परिसर में सजे गणपति पंडाल, श्रीनगर के गुरुद्वारा के पीछे वाली गली में आयोजित गणेश उत्सव, सराफा बाजार स्थित पापड़ वाली गली में सजे गणपति पंडाल और आर्य नगर में तोताराम यादव के आवास पर विराजमान गणपति के दर्शन, पूजन और आरती के लिए बुधवार को भी भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। 25 सितंबर को गणपति को विदाई देकर विसर्जन किया जाएगा।

मोहल्ला आर्य नगर में गणपति की पूजा करती महिलाएं । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें