फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सिंभावली के हिस्ट्रीशीटर समेत 14 पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Tue, 20 Feb 2024 09:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। खादर क्षेत्र में गंगा किनारे पिछले वर्ष नौ अक्तूबर की रात गुलालपुर के जंगल में मेरठ के सीना निवासी अनिरुद्ध मावी और नोएडा के बोड़ाकी गांव में रहने वाले रतनपाल भाटी की हत्या करने वाले 14 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इनमें गैंग के सरगना सिंभावली थाने के हिस्ट्रीशीटर अशोक और दो सगे भाई भी शामिल हैं।
विज्ञापन


गजरौला थाना क्षेत्र में स्थित गंगा तटीय गांव में दो लोगों की बलकटी, नल के हत्थे समेत अन्य हथियारों से वार कर हत्या की गई थी। बदमाश फार्म के नौकर जीतपाल को अधमरा कर छोड़ गए थे। उस दोहरे हत्याकांड का मास्टर माइंड सिंभावली थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर निवासी अशोक था। वह गैंग का सरगना है। अशोक और उसके गिरोह के सदस्य काफी समय से आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं। सभी के खिलाफ अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

जिसके कारण गजरौला पुलिस ने गैंग लीडर अशोक, गांव हैदरपुर निवासी सुरेंद्र उसके भाई सुरजन, चंद्रपाल, पूरन, जसपाल उर्फ खानी निवासी नया गांव, किठौर थाना क्षेत्र के सारंगपुर निवासी अब्बास, भड़ौली के अंकुर उर्फ बबलू, सिंभावली थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर निवासी विनय, कपिल और दिनेश के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इसके अलावा गजरौला थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी वीरेंद्र, जितेंद्र भड़ाना, पपसरा खादर निवासी हसमत पर भी गैंगस्टर लगाया गया है। गजरौला थाना प्रभारी हरीश वर्धन ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दोहरे हत्या कांड के 14 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें