फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गंगा का जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़ा

Tue, 02 Jul 2024 09:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। पिछले कई दिनों से उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में बारिश होने के चलते कारण गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार की सुबह से शाम तक जल स्तर में 10 सेंटीमीटर की कमी आई, लेकिन मंगलवार को एक बार फिर जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया।
विज्ञापन


पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश और बिजनौर बैराज से हजारों क्यूसेक पानी छोड़े जाने से ब्रजघाट गंगा के जलस्तर में रविवार को 70 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई थी, वहीं सोमवार की शाम तक जलस्तर 10 सेंटीमीटर कम हुआ। जिसके बाद एक बार फिर मंगलवार को जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़ गया है, जिसमेंं बढ़ोतरी निरंतर जारी है।

खादर क्षेत्र के गांव चक लठीरा के प्रधान निरंजन सिंह ने बताया कि जल स्तर इन दिनों उतार चढ़ाव पर रहता है, जिससे खादर क्षेत्र में भू-कटान जारी है, इसलिए खादर में गंगा तट पर जो खेतों में खड़ी फसल गंगा में समा रही हैं। जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार मंगलवार की शाम छह बजे ब्रजघाट में गंगा जलस्तर 197.20 मीटर(समुद्र तल से) के निशान पर पहुंच गया है। तहसीलदार सीमा सिंह ने बताया कि फिलहाल जल स्तर सामान्य है, उसके बावजूद भी टीम को भेजकर ग्रामीणों से संपर्क किया जा रहा है, प्रशासन बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें