फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 26 सेंटीमीटर घटा गंगा का जलस्तर, खादर क्षेत्र में चिंता बरकरार

विज्ञापन
ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर कम होने से बहाव में हुआ मंद। संवाद - फोटो : File Photo
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गंगा नदी के जलस्तर में शनिवार को 26 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई। इससे जलस्तर घटकर 197.75 मीटर पर पहुंच गया। शुक्रवार दोपहर तक जलस्तर 198.01 मीटर दर्ज किया गया था। हालांकि जलस्तर में कमी आने से लोगों को कुछ राहत मिली है, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और बिजनौर बैराज से दोबारा 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से खादर क्षेत्र के गांवों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को आशंका है कि अगले कुछ दिनों में गंगा का जलस्तर फिर बढ़ सकता है। एसडीएम श्रीराम यादव ने बताया कि गंगा का जलस्तर फिलहाल चेतावनी बिंदु से नीचे है, लेकिन इसमें हो रहे लगातार उतार-चढ़ाव पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाली बारिश का असर कुछ समय बाद गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में दिखाई देता है। इससे गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है। इसी कारण स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है।
खादर क्षेत्र के गांव कुदैनी की मढ़ैया निवासी सोनू चौहान ने बताया कि पिछले कई दिनों से गंगा के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इससे खेतों में खड़ी फसलों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। कई परिवार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी संभावित स्थिति से निपटने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर में थोड़ी गिरावट के बावजूद पूरी तरह राहत की स्थिति नहीं है। यदि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहा तो गंगा दोबारा उफान पर आ सकती है। ऐसे में उन्होंने प्रशासन से लगातार निगरानी रखने और समय पर अलर्ट जारी करने की मांग की है।
एसडीएम श्रीराम यादव ने बताया कि बाढ़ चौकियां स्थापित कर दी गई हैं और गंगा के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें