फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: उफान पर गंगा, खादर क्षेत्र पर मंडराया बाढ़ का खतरा

विज्ञापन
जलस्तर बढऩे से ब्रजघाट में गंगा के तट पर रखे तख्तों तक पहुंचा पानी। संवाद
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट में गंगा नदी उफान पर बह रही है। रविवार शाम चार बजे तक गंगा का जलस्तर बढ़कर 198.28 मीटर (समुद्र तल से) पहुंच गया। जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण खादर क्षेत्र के करीब एक दर्जन से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

प्रशासन ने भी स्थिति को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी है और अधिकारियों ने गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
गंगा का जलस्तर बढऩे से मिश्रीपुर से लेकर गंगा किनारे बसे भगवंतपुर, नयागांव, कुंदैनी की मंढ़ैया, रेता वाली मंढ़ैया, लठीरा, कुदैनी, चक लठीरा, नयाबांस, गड़ावली, छोटी गड़ावली समेत कई गांव प्रभावित होने की आशंका है।
इन गांवों में रहने वाले ग्रामीणों को प्रशासन की ओर से सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी और राजस्व विभाग की टीमें गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से हालात की जानकारी ले रही हैं।
विज्ञापन

एसडीएम श्रीराम यादव ने लोगों से अपील की है कि वह गंगा के किनारे जाने से बचें और बच्चों को नदी के आसपास न जाने दें।
वहीं, पशुपालकों को भी अपने पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखने के निर्देश दिए जा रहे हैं। गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण खादर क्षेत्र के खेतों और संपर्क मार्गों पर भी नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
ब्रजघाट गंगा नदी के जलस्तर को लेकर प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें