फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे : जिले में दो स्थानों पर बने इंटरचेंज

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। आगामी 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा एक्सप्रेसवे का शुभारंभ हरदोई में करेंगे। लोकार्पण के लिए यह एक्सप्रेसवे हापुड़ व आसपास के क्षेत्र में पूरी तरह तैयार है। इससे मेरठ से प्रयागराज तक की करीब 600 किलोमीटर की दूरी चंद घंटों में पूरी हो सकेगी। जनपद में सिंभावली में एनएच-09 और गांव खेड़ा स्याना रोड पर उतार-चढ़ाव बनाया गया है, जिसकी सड़क बनकर तैयार हो चुकी है। शुभारंभ को देखते हुए अधिकारी अंतिम तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

जिले के 29 गांवों के बीच से होकर 33.30 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे गुजर रहा है। इस एक्सप्रेसवे पर 120 किलोमीटर की रफ्तार से वाहन फर्राटा भरेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरदोई से इस परियोजना का शुभारंभ करेंगे। यह एक्सप्रेसवे जिले में विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। जिले में एक्सप्रेसवे के ऊपरी हिस्से पर काम पूरा हो चुका है, मात्र चंद आंशिक काम शुभारंभ की तैयारियों को लेकर कराए जा रहे हैं।
एक्सप्रेसवे पर आधुनिक यातायात प्रबंधन प्रणालियों के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए गए हैं।
तेज गति से वाहन चलाने पर ऑटोमेटिक ऑनलाइन चालान भी होगा। यह न केवल यात्रियों के लिए बल्कि, माल ढुलाई के लिए भी एक महत्वपूर्ण मार्ग बनेगा।
इस परियोजना का उद्देश्य राज्य में कनेक्टिविटी को मजबूत करना और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। एक्सप्रेसवे के किनारे गढ़मुक्तेश्वर के बहादुरगढ़ क्षेत्र में करीब 300 हेक्टेयर में लॉजिस्टिक हब को भी विकसित किया जा रहा है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण का काम चल रहा है। यहां पर बड़ी औद्योगिक इकाईयां भी लगेंगी। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें