फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बारिश ने रोका गंगा एक्सप्रेसवे का काम

Wed, 20 Aug 2025 10:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बारिश के कारण गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण की रफ्तार थम गई है। खेतों में जलभराव के कारण मिट्टी का उठान बंद हो गया है। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि अभी तक हापुड़ और मेरठ से बदायूं तक कुल 90 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। बारिश के बाद कार्य तेजी से रफ्तार पकड़ेगा और कुछ ही दिनों में एक्सप्रेसवे का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण मेरठ के बिजौली से शुरू होकर गढ़ में गंगा को पार कर रहा है। जिले में गंगा पुल से लेकर अधिकतर बड़े पुलों का निर्माण हो चुका है। जबकि किठौर रोड फ्लाईओवर, बिजौली टोल, इंटरचेंज पर कार्य लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन जिले में करीब छह किलोमीटर क्षेत्र का हिस्सा ऐसा है, जहां मिट़्टी भराव का कार्य होना है। फिलहाल जिन स्थानों पर मिट्टी आदि बह गई है उन्हें दुरुस्त करने का कार्य जरूर किया जा रहा है। एजीएम अनूप सिंह का कहना है कि बारिश से कार्य में व्यवधान हुआ है। जैसे ही बारिश का प्रभाव कम होगा, काम दोबारा शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें