फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तथ्य छिपाकर चुनाव का अनुमोदन कराने पर लिपिक निलंबित

Wed, 20 Aug 2025 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात लिपिक ने एक कॉलेज की चुनाव प्रक्रिया के अनुमोदन में तथ्यों को छुपा लिया। जांच में दोषी पाए जाने पर उसे निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेता पूठिया ने बताया कि एक कॉलेज के चुनाव की प्रक्रिया को लेकर अनुमोदन के लिए फाइल कार्यालय में आई थी, लेकिन कार्यालय कर्मचारी अंकित शर्मा ने तथ्य छिपाकर अनुमोदन करा लिया। इसकी जानकारी मिलने पर अनुमोदन निरस्त कर दिया गया और कर्मचारी अंकित शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग में किसी भी तरह का गलत कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यालय की छवि को धूमिल नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें