फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा पुल पर 20 मिनट रुकी रही जनसाधारण एक्सप्रेस

Mon, 19 Dec 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
जनसाधारण एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दिल्ली से बिहार जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन करीब बीस मिनट तक ब्रजघाट गंगा पुल के बीच खड़ी रही। स्टेशन प्रबंधन ने ट्रेन रुकने का कारण तकनीकी गड़बड़ी बताया है। जबकि एडीआरएम ने अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन


दिल्ली के आनंद विहार से बिहार के दानापुर को जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार दोपहर करीब 3.32 बजे दिल्ली से चलकर ब्रजघाट स्टेशन से आगे बढ़ी तो पहले स्पीड कम हुई और फिर ट्रेन अचानक रुक गई।

स्टॉपेज न होने से पुल पर ट्रेन रुकते ही यात्री पूछताछ करने लगे। ड्राइवर ने नीचे उतरकर तकनीकी तौर पर कुछ मरम्मत की, इसके बाद ट्रेन अपने गंतव्य स्थल की तरफ रवाना हुई। स्टेशन पर मौजूद लोगों की मानें तो ट्रेन में सवार किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई थी, लेकिन बाद में उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन


स्टेशन मास्टर महीपाल सिंह ने कहा कि दिल्ली से बिहार जा रही जन साधारण एक्सप्रेस ट्रेन तकनीकी खराबी के कारण ब्रजघाट गंगा पुल के पास रुक गई थी। चालक द्वारा गड़बड़ी ठीक किए जाने के बाद ट्रेन रवाना हुई।

वहीं रेलवे मुरादाबाद के एडीआरएम संजीव मिश्रा ने कहा कि उन्हें इस विषय में कोई जानकारी नहीं है। इसलिए मामला चेन पुलिंग से जुड़ा हो सकता है, क्योंकि अगर ट्रेन में कोई तकनीकी गड़बड़ी होती तो उन्हें संबंधित स्टेशन प्रबंधन अथवा चालक द्वारा अनिवार्य तौर पर इसकी सूचना दी जाती।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें