फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह केंद्रों पर 4,820 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Mon, 19 Dec 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
4,820 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को टीईटी शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। दो पालियों में चली परीक्षा के दौरान 355 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। एसडीएम, डीआईओएस और बीएसए ने कई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। किसी भी केंद्र से नकल की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


टीईटी के लिए हापुड़ के जैन कन्या इंटर कॉलेज, श्रीमती ब्रह्मादेवी बालिका विद्यालय, एसएसवी इंटर कॉलेज, एकेपी इंटर कॉलेज, दीवान इंटर कॉलेज और श्रीशांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा के लिए 5364 अभ्यर्थी पंजीकृत थे,

लेकिन दोनों पालियों में 4,820 अभ्यर्थी ही उपस्थित रहे। शेष 355 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जिला विद्यालय निरीक्षक बीके शर्मा, बीएसए देवेंद्र गुप्ता ने कई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक होती मिली। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें