फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा खतरे के निशान की तरफ बढ़ रही

Sat, 13 Aug 2016 09:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
गंगा खतरे के निशान पर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पहाड़ों पर हो रही झमाझम बारिश से जलस्तर में तेजी के साथ बढ़ोतरी होने से गंगा खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है। इससे गंगा खादर क्षेत्र के गांवों में दहशत बढ़ रही है।
विज्ञापन


पहाड़ों पर झमाझम बारिश होने, बिजनौर और हरिद्वार बैराज से पानी छोड़े जाने का सिलसिला भी बदस्तूर जारी  है। बिजनौर, हरिद्वार और टिहरी से छोड़ा गया अतिरिक्त पानी शनिवार को ब्रजघाट पहुंचने से गंगा जलस्तर में पांच सेमी की बढ़ोतरी हुई है।

गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से गंगा खादर क्षेत्र के किसान और ग्रामीणों में दहशत बढ़ती जा रही है। रास्तों और जंगल में पानी भरने से उनके सामने पशुओं के चारे का संकट उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन


बाढ़ नियंत्रण अफसरों का कहना है कि मंगलवार की देर शाम को गंगा का जलस्तर बढ़कर समुद्रतल से 198.72 मीटर के निशान तक पहुंच गया है, जिसमें बढ़ोतरी का क्रम लगातार जारी है।

वहीं सिंचाई विभाग कंट्रोल रूम के सूत्रों का कहना है कि शनिवार को भी बिजनौर से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने का सिलसिला लगातार जारी है। जिसके ब्रजघाट पहुंचने पर जलस्तर में और भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें