फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन तक धूमधाम से मनेगा गणेश महोत्सव

Tue, 30 Aug 2016 08:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
श्रीगणेश - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शहर में गणेश महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। सर्राफा बाजार में गणेश महोत्सव पंडाल में पांच सितंबर को प्रथम आराध्य भगवान गणेश को विराजमान किया जाएगा। दस दिन तक धूमधाम से होने वाले इस महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए सर्राफा एसोसिएशन और स्वर्णकार संघ श्रद्धा भाव से जुटा है।
विज्ञापन


सर्राफा बाजार में काफी तादाद में महाराष्ट्र के कारीगर काम करते हैं। ये कारीगर हर वर्ष गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाते हैं। श्री गणेश सिल्वर एंड गोल्ड मेल्टर एसोसिएशन के तत्वावधान में इस वर्ष भी 23वां गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारी शुरू हो गई है।

एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र कुमार मिश्रा, मंत्री दिनेश मराठा, माणिकराव पाटिल, संयोजक आनंदराव जाधव, श्रीकांत जाधव, कोषाध्यक्ष विजय कुमार मराठा आदि ने बताया कि सोमवार पांच सितंबर को गणेश जी की मूर्ति की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन


रोजाना सुबह 9 और रात 8 बजे आरती होगी। शनिवार 10 सितंबर को भंडारा महाप्रसाद, रविवार 11 सितंबर पंडाल में झांकी का आयोजन किया जाएगा। बुधवार 14 सितंबर को शोभायात्रा एवं प्रतिमा का विसर्जन होगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बाबूराम पाटिल, हनुमान, दत्ता, अंकुर, प्रशांत, वैभव पोपट, गणेश, महादेव, तोताराम विष्णु, धनराज, सागर, तानाजी समेत संगठन से जुड़े लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें