फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ड्राईफ्रूट दिलाने का झांसा देकर सेवानिवृत्त फ्लाइंग ऑफिसर से 84 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर के मोहल्ला कृष्णानगर निवासी एयर फोर्स के सेवानिवृत्त फ्लाइंग ऑफिसर नरेंद्र गोस्वामी से साइबर ठगों ने ड्राईफ्रूट दिलाने का झांसा देकर उनसे करीब 84 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नरेंद्र गोस्वामी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 29 जुलाई 2026 को उन्होंने यूट्यूब पर श्रीराम ड्राईफ्रूट का एक विज्ञापन देखा था। इसके बाद उन्होंने किशमिश, बादाम व काजू के एक-एक किलो का ऑर्डर कर उनके ऐप पर 1080 रुपये जमा कर दिए। दो जुलाई को दोबारा विज्ञापन देखकर उन्होंने दिए गए नंबर पर फोन कर ड्राईफ्रूट भिजवाने के लिए कहा। इसके बाद साइबर ठगों ने तरह-तरह का बातें बनाकर उन्हें अधिक माल भेजने के लिए झांसे में ले लिया।
इसके बाद उन्होंने अपने खाते से पांच बार में करीब 84,325 रुपये आरोपियों के खाते में भेज दिए। इसके बाद भी आरोपियों ने उन्हें न कोई ड्राईफ्रूट भेजा और न ही उनके रुपये वापस किए। इसके बाद वह थाने पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि सेवानिवृत्त अधिकारी की तहरीर पर साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें