फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये हड़पे

Sun, 06 Jul 2025 10:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी युवक ने विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


गांव निवासी श्रवण कुमार ने तहरीर देते हुए बताया कि उनका संपर्क सोशल मीडिया के माध्यम से दिल्ली निवासी युवक से हुआ था। उसके बाद वह उससे मिलने के दिल्ली पहुंच गया। वहां उसने उसे विदेश में नौकरी लगवाने की बात कही। उसने नौकरी के लिए आरोपी को किश्तों में दो लाख रुपये दे दिए। पीड़ित ने बताया कि अभी तक आरोपी ने उसकी विदेश में नौकरी नहीं लगवाई है। वहीं, अपने पैसे मांगने पर धमकी भी दे रहा है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें