फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: भाजपा नेता के ससुर से 10,500 की ठगी

Mon, 01 Dec 2025 09:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली के अंतर्गत रेलवे रोड पर भाजपा नेता योगेंद्र पंडित के ससुर के साथ ठगों ने 10500 रुपये की ठगी कर ली। घटना एक सराफ की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बुजुर्ग ने इसकी सूचना अपने दामाद को दी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोहल्ला जवाहर गंज निवासी योगेंद्र पंडित भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सभासद हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर उनके ससुर गांव अनहेड़ा निवासी राजेंद्र शर्मा रेलवे रोड स्थित बैंक से अपनी पेंशन निकालने के लिए आए थे। पेंशन निकालने के बाद उन्होंने एक बैग में 10,500 रुपये रख लिए और वह उनसे मिलने के लिए आ रहे थे। जब वह रेलवे रोड पर एक प्लाजा के पास पहुंचे तो तभी एक युवक उनके पास आया। युवक ने उनसे वार्ता करनी शुरू कर दी। युवक ने उन्हें जानकारी दी कि उनका पुत्र उनके साथ काम करता है और वह पेंशन विभाग में है। यदि पेंशन विभाग का कोई काम हो तो वह उन्हें बता सकते हैं। इसके बाद आरोपी युवक ने अपना फोन नंबर उन्हें देने का प्रयास किया और धोखे से उनके ससुर का बैग लेकर भाग गया।

बदमाश के जाने पर उन्होंने घटना की सूचना उन्हें दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में एक दुकान से फुटेज प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर संदिग्धों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें