फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सीए के खाते से उड़ाए 6.34 लाख रुपये

Mon, 12 Jan 2026 10:02 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। साइबर ठगों ने सीए के खाते से 6.34 लाख रुपये निकाल लिए और मात्र 27 रुपये छोड़े। पिलखुवा निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह एक कंपनी में सीए हैं। उनका बैंक खाता एचडीएफसी बैंक में है। इसी बैंक का क्रेडिट कार्ड भी उनके पास है। सोमवार सुबह नौ बजे उनके खाते में 3.24 लाख रुपये पहुंचने का संदेश आया। उन्होंने देखा कि क्रेडिट कार्ड पर जोंबो लोन लेकर ये रुपये खाते में भेजे गए हैं। वह कुछ समझ पाते, तभी पांच मिनट बाद उनके खाते में फिर से 60 हजार रुपये आए गए। ये रुपये उनके क्रेडिट कार्ड से इंस्टा लोन लेकर डाले गए थे, जबकि उन्होंने अपने क्रेडिट कार्ड या किसी एप से ऋण नहीं लिया था। इस पर उन्होंने अपना क्रेडिट कार्ड ब्लाक करा दिया। उनके बैंक खाते में ढ़ाई लाख रुपये पहले से ही पड़े हुए थे।
विज्ञापन

जितेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर में करीब तीन बजे उनके खाते से दो बार में 6.34 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। पहली बार में पांच लाख और दूसरी बार में 1.34 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। अब उनके खाते में मात्र कुल 27 रुपये बचे हैं। सीओ अनीता चौहान का कहना है कि मामले को लेकर साइबर एक्सपर्ट मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें