फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: प्लॉट बेचने के नाम पर 61 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Wed, 22 Oct 2025 10:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिला गाजियाबाद के गांव मसौता निवासी महिला ने छह लोगों पर प्लॉट बेचने के नाम पर 61 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने महिला के पुत्र को सबली रोड पर नशीला पदार्थ सुंघाकर पीटा और उनके जरूरी दस्तावेज व 50 हजार रुपये लूट लिए। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव मसौता निवासी गजेंद्र सिंह तोमर ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनकी गांव लाखन पवन कुमार ने उनकी मां को बताया कि दिल्ली निवासी मोहन बिहारी अपनी जमीन पर प्लॉटिंग कर रहा है। पवन ने उनकी मां से इस जमीन पर 400 वर्गगज का प्लॉट खरीदने की बात कही। पवन ने प्लॉट खरीदने के लिए बिहारी, सुरेश, प्रमोद, शरद केदार, विपिन केदार से उनकी बात कराने का आश्वासन दिया। पवन की बातों पर विश्वास कर उनकी मां ने प्लॉट खरीदना तय कर लिया। उनकी मां ने बयाने के तौर पर विभिन्न तिथियों व मदों में अपने खाते से 61 लाख की धनराशि मोहन बिहारी के खाते में ट्रांसफर कर दी। इसके बाद भी आरोपियों ने प्लॉट का इकरारनामा उनकी मां के नाम नहीं कराया।
धौलाना तहसील में जानकारी करने पर उन्हें पता चला कि मोहन बिहारी ने इस प्लॉट का इकरारनामा पहले ही किसी व्यक्ति को कर रखा है। 22 सितंबर 2025 को वह हापुड़ न्यायालय में अपना विधि व्यवसाय का कार्य कर रहे थे। इसी बीच पवन कुमार ने प्लॉट से संबंधित बातचीत करने के लिए उन्हें सबली रोड पर बुलाया। यहां पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर मारपीट करते हुए उनके जरूरी दस्तावेज व उनकी फीस के रखे 50 हजार रुपये लूट लिए। उन्होंने स्थानीय पुलिस व उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। विवश होकर वह न्यायालय की शरण में पहुंचे। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पवन कुमार, प्रमोद कुमार, मोहन बिहारी लाल, शरद केदार, विपिन केदार व सुरेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें