फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: डिजिटल अरेस्ट कर 4.54 लाख रुपये ठगे

Thu, 12 Dec 2024 10:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित गुरुनानक मार्केट निवासी एक व्यक्ति को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर 36 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा। इसके बाद उनसे 4.54 लाख रुपये की ठगी कर ली। तहरीर पर पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


संदीप सिंह अनेजा ने बताया कि 21 जुलाई की सुबह उनके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपने आपको फेडअक्स कोरियर से बोलने की बात कही। आरोपी ने बताया कि उनका एक पार्सल आया है और कस्टम अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया है। साथ ही पार्सल के साथ उसका मोबाइल नंबर व आधार कार्ड भी लगा हुआ है। जबकि उन्होंने कोई पार्सल बुक नहीं किया था।

इस पर आरोपी व्यक्ति ने इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच करने व कॉल ट्रांसफर करने की बात उनसे की। आरोपियों ने क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर उनसे पूछताछ की। इस दौरान आरोपियों नेे उनसे पार्सल में पांच पासपोर्ट, पांच एटीएम कार्ड, कपड़े, लेपटॉप व 200 ग्राम एमडीएमए मिलने की बात की। इसके लिए मुंबई क्राइम ब्रांच में आकर बयान दर्ज करने के लिए कहा। परिवार में शादी होने की बात कहते हुए उन्होंने मुंबई जाने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने टीम भेजकर घर से उठाकर ले जाने की धमकी दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने 36 घंटों तक उन्होंने ऑनलाइन कैमरे के सामने बैठाए रखा। इसके बाद आरोपियों ने जांच के नाम पर उनके खाते से 4.54 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। उन्होंने अपने दोस्त से ये सभी बातें बताई। दोस्त ने उनके साथ ठगी होने की बात कही। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीडि़त व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ठगी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें