पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने वेयर हाउस बनाने के नाम पर 37 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। इस मामले में एएसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
दर्ज मुकदमे में देहात खेड़ा निवासी पराग जैन ने बताया है कि वह एक सर्किल मशीनरी इंडिया के प्रोपराइटर है। एचएल सक्सेना से वेयर हाऊस बनवाने के लिए 54 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। इसके बाद उन्होंने 37 लाख रुपये एडवांस के तौर पर दे दिए थे।
जिसके बाद आज तक वेयर हाऊस बनवाने कार्य शुरु नहीं किया गया। जब उन्होंने रुपये वापस मांगे तो, आरोपी ने इन्कार कर दिया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि एएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है ।