फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 3.20 लाख रुपये ठगे

Thu, 27 Feb 2025 10:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला श्रीनगर निवासी पियूष शर्मा से शेयर बाजार में निवेश कर अच्छे मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठग ने 3.20 लाख रुपये ठग लिए। युवक की तहरीर पर पुलिस ने साइबर ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पियूष शर्मा ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के ग्रुप से जोड़ा गया था। आठ फरवरी से उनके पास ग्रुप के माध्यम से संदेश आने चालू हो गए थे। इस दौरान संदेश भेजने वाले व्यक्ति ने शेयर बाजार में निवेश कर अच्छे मुनाफे का झांसा दिया था। झांसे में आकर उन्होंने आठ फरवरी को दस हजार रुपये आरोपी को गूगल पे के माध्यम से भेज दिए थे।

इसके बाद आरोपी के कहने पर विभिन्न तिथियों में आरोपी द्वारा बताए गए खातों में 3.20 लाख रुपये भेज दिए थे। इसके बाद मुनाफा न मिलने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर साइबर ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मोबाइल नंबर के आधार पर साइबर ठग तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें