फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जमीन के लेनदेन में 1.83 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

Wed, 14 May 2025 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मठ मलियान निवासी प्रशांत बंसल ने बीच पट्टी निवासी पंकज अग्रवाल पर 1.83 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, धमकी और गाली गलौज करने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थनापत्र में पंकज अग्रवाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे के अनुसार पीड़ित व पंकज अग्रवाल दोनों जमीन का कारोबार करते थे। आपसी लेनदेन में विवाद होने पर 20 नवंबर 2024 को समझौता किया गया। इस समझौते में पंकज अग्रवाल ने स्वीकार किया कि उसने प्रशांत से 35 लाख रुपये का व्यापारिक लेनदेन, 94 लाख रुपये जमीन कारोबार के लिए व 54 लाख रुपये मुनाफे में हिस्सेदारी के रूप में लिए हैं। कुल रकम 1.83 करोड़ रुपये बनती है, जिसे वह 28 फरवरी तक लौटाने को तैयार हुआ था।

आरोप है कि पंकज अग्रवाल ने उसकी मां गीता बंसल व पिता नरेंद्र बंसल से भी मुनाफे का झांसा देकर कुल 64.80 लाख रुपये बैंक खातों के माध्यम से ले लिए। जब वह रकम वापस मांगने गया तो 10 मार्च को पंकज ने गाली गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और असामाजिक तत्वों को बुलाकर हमला कराने की कोशिश की। पीड़ित ने पुलिस को बैंक स्टेटमेंट और समझौते की प्रति भी सौंपी है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गंभीरता से जांच कराई जा रही है। प्राप्त दस्तावेजों व साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें