फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गंगा रिवर प्रोजेक्ट में निवेश के नाम पर 14 लाख हड़पे

Fri, 20 Sep 2024 10:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
ॉगढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सदरपुर निवासी शातिरों से ठगों ने गंगा रिवर प्रोजेक्ट में निवेश कराने के नाम पर 14 लाख रुपये हड़प लिए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


सदरपुर निवासी गजेंद्र सिंह ने बताया कि गांव के ही मित्र रविंद्र सिंह के घर पर एक व्यक्ति का आना-जाना था। वहां उसकी भी मुलाकात हो गई। आरोपी ने अपना नाम विवेकानंद बताया। जिसने बताया कि वह न्यूज चैनल में काम करता है। आरोपी ने उसकी मुलाकात जनपद मिर्जापुर के गांव बंजारी कला निवासी प्रमोद कुमार सिंह से कराई। जिन्होंने बताया कि उसने पास गंगा रिवर प्रोजेक्ट और शुगर केन क्लस्टर से संबंधित एक बड़े निवेश की योजना है। जिसके लिए वह वर्ल्ड बैंक और गुजरात इंडस्ट्रियल डवलपमेंट एसोसिएशन के माध्यम से उसे पैसे दिला सकते हैं। आरोपियों ने इस निवेश से मोटे मुनाफे का लालच देकर उसे अपने जाल में फंसा लिया। जिसके बाद आरोपियों ने कई लोगों के खाते में 14 लाख रुपये जमा करा लिए। उसे विश्वास दिलाने के लिए आरोपियों ने रुपयों के लेन-देन के बाबत नोटरी शपथ पत्र भी तैयार कराया। जिसके बाद से आरोपियों से उसका कोई संपर्क नहीं हो सका है। पीडि़त का कहना है कि इस बारे में उसने थाने में तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पाने के कारण उसे एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज करानी पड़ी।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि एसपी के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 406 धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराते हुए आरोपियों की तलाश शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें