हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड पुरानी चुंगी स्थित मोहल्ला कोटला मेवातियान निवासी अनमता से फेसबुक पर दोस्ती कर साइबर ठगों ने 1.35 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
अनमता ने बताया कि कुछ दिनों पहले उनकी फेसबुक के माध्यम से एक अनजान व्यक्ति से दोस्ती हो गई थी। आरोपी ने तरह-तरह की बातें कर उन्हें अपने विश्वास में ले लिया था। आरोपी ने अपनी बातों में फंसाकर उनसे 1.35 लाख रुपये की ठगी कर ली। उन्होंने यह धनराशि अपने भाई के खाते से आरोपी के खाते में हस्तांतरित की थी। इसके बाद उन्होंने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने उन्हें रुपये देने से मना कर दिया था। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ था। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नितिन