फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तेज आंधी और बारिश से मकान की छत गिरी, तीन लोग घायल

Fri, 11 Apr 2025 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव होश्दारपुर गढ़ी में तेज आंधी व बारिश से मकान की छत गिर गई। इस दौरान मकान में बैठे तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

गांव निवासी बीरपाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी पुष्पा, पुत्री भारती व पुत्र हर्ष के साथ शुक्रवार शाम घर पर मौजूद थे। इसी बीच तेज आंधी के बाद बारिश आ गई। इसके कारण उनके मकान की छत का हिस्सा गिर गया। इसमें उनकी पत्नी पुष्पा, पुत्री भारती व पुत्र हर्ष घायल हो गए। तेज आंधी व बारिश होने के कारण उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर ले आए। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि छत गिरने से परिवार के तीन सदस्यों को हल्की चोट आई हैं। घटना में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें