फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आईपीओ दिलाने का झांसा देकर दस लाख रुपये ठगे

Tue, 26 Aug 2025 10:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कस्बा बाबूगढ़ छावनी निवासी नरेंद्र सिंह से आईपीओ दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने दस लाख रुपये की ठगी कर ली। एसपी के आदेश पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि दस मार्च 2025 को जेएम फाइनेंस जीपी नाम से उनके मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाली महिला ने अपना नाम नेहा अग्रवाल और अपना ऑफिस मुंबई में बताया था। महिला ने उनकी कई और नंबरों से कई लोगों से बातें भी कराई। नेहा अग्रवाल नाम की महिला उनसे फाइनेंस एडवाइजर के नाम से कॉल कर लोकल एप बीएक्स ट्रेड में रुपये लगवाती थी। 28 मार्च 2025 को उन्होंने एक आईपीओ के आने और उन्हें लेने का झांसा दिया। 29 मार्च को उन्होंने 150 स्टॉक खरीद लिए। 79 हजार रुपये उन्होंने उनके वैलेट से काट लिए और शेष धनराशि उनसे जमा करने की बात कही। आरोपियों ने आईपीओ लेने पर ही उनके सारे रुपये मिल सकेंगे का उन्हें झांसा दिया।
30 मार्च व दो अप्रैल को उनके आरटीजीएस के माध्यम से 9.21 लाख रुपये उनके बताए खातों में जमा कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने उनके व्हाट्सएप जीपी को ग्रुप से बाहर कर उनका नंबर भी ब्लॉक कर दिया। इतना ही नहीं एप्लीकेशन को भी लॉगआउट कर दिया था। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने इसकी शिकायत एसपी से की। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी के आदेश पर साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मोबाइल नंबरों के आधार पर साइबर ठगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें