फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कांग्रेस नेता के खाते से निकाले साढ़े 37 हजार

Mon, 01 Sep 2025 11:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड की केवाईसी कराने के नाम पर कांग्रेस के जिला महासचिव यशपाल सिंह ढिलोर के खाते से साढ़े 37 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला आवास विकास, अमृत विहार निवासी यशपाल सिंह ढिलोर ने बताया कि सोमवार शाम करीब चार बजे उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का कर्मचारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड की केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने की बात कही। इस पर उन्होंने अपना क्रेडिट कार्ड बंद कराने की इच्छा जाहिर की। इस पर फोन करने वाले कहा कि कार्ड ब्लॉक करने के लिए भी केवाईसी आवश्यक है। उसके झांसे में आकर उन्होंने अपनी कुछ व्यक्तिगत जानकारी उसके साथ साझा कर दी।
इसके बाद उन्होंने अपने क्रेडिट कार्ड खाते का बैलेंस चेक किया, तो उनके खाते से करीब साढ़े 37,598 रुपये निकाल लिए गए थे। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर ठगों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें