फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: टप्पेबाजों ने भरे बाजार महिला के कुंडल उतरवाए

Thu, 19 Feb 2026 09:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के भीड़ भाड़ वाले बाजार कोठी गेट में दो टप्पेबाजों ने महिला को बातों में उलझाकर उनके कानों के कुंडल उतरवा लिए। पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला राजीव विहार निवासी कल्पना गर्ग ने बताया कि बुधवार शाम करीब चार बजे वह कोठी गेट स्थित बाजार में कुछ सामान खरीदने के लिए गई थीं। उन्हें रास्ते में एक अज्ञात पुरुष और महिला ने उसे रोककर बातों में उलझाना शुरू कर दिया। दोनों ने पीड़िता के परिवार में किसी परेशानी की बात करते हुए उन्हें झांसे में ले लिया। इसके बाद उन्होंने महिला से उनके कुंडल उतरवा लिए। जब तक पीड़िता कुछ समझ पाती दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

उनके जाने के बाद पीड़िता के शोर मचाया, लेकिन आरोपी फरार हो चुके थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें