फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एशियन मास्टर्स तैराकी चैंपियनशिप में हापुड़ के चार तैराक दिखाएंगे दम

विज्ञापन
बेंगलूर में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे हापुड़ के तैराक। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
हापुड़। बेंगलुरु में चार से 10 अक्तूबर तक आयोजित हो रही द्वितीय एशियन मास्टर्स तैराकी चैंपियनशिप-2026 में जिले के चार मास्टर तैराक भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभाग कर तैराक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

हापुड़ जिला तैराकी संघ के सचिव रामानंद राय ने बताया कि वह प्रतियोगिता में 50 से 54 आयु वर्ग में 100 मीटर फ्रीस्टाइल और 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में प्रतिभाग कर रहे हैं। वहीं, बैनर्जी भारती 55 से 59 आयु वर्ग की फ्रीस्टाइल स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। एसआरएस इंटर कॉलेज, बछलौता के प्रधानाचार्य राजकुमार 60 से 64 आयु वर्ग में बैकस्ट्रोक स्पर्धा में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। साई प्रमाणित तैराकी कोच विशाल भारती 30 से 34 आयु वर्ग की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में प्रतिभाग करेंगे।

जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष डॉ. आनंद प्रकाश ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की। वहीं, हापुड़ की जिला खेल अधिकारी अरुणा ने भी तैराकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें