फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: स्पेशल बैक परीक्षाओं के लिए एसएसवी कॉलेज बना केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में एनईपी-2020 के अंतर्गत संचालित सत्र (2025-26) के विभिन्न कोर्सों के पांचवें और छठे सेमेस्टर की विशेष परीक्षाओं को लेकर केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। सभी केंद्र सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय से जारी अधिसूचना के अनुसार बीए, बीएससी, बीकॉम व बीबीए, बीसीए, एलएलबी पाठ्यक्रमों के पांचवें व छठे सेमेस्टर, बीए एलएलबी, बीकॉम एलएलबी के नवम और दसवें सेमेस्टर की विशेष परीक्षाओं के लिए केंद्रों का निर्धारण किया गया है।

जिले में हापुड़ के एसएसवी पीजी कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर छत्रपति शिवाजी, एकेपी, एसएसवी, आरएसएस, केडी, केशव मारवाड़, चौधरी महेंद्र सिंह, चौधरी ताराचंद, राजकुमार गोयल, रुद्रा इंस्टीट्यूट, श्रीमती विमला देवी, मेघनाथ सिंह सिसौदिया, अंबे गर्ल्स डिग्री, श्री राजीव गांधी, चौधरी वेदराम, ईस्ट वेस्ट, कृष्णा इंस्टीट्यूट, जेएमएस, इंद्रप्रस्थ आदि कॉलेजों के छात्र परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षाएं शुरू होने से पहले वायस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर के साथ राउटर डिवाइस लगवाने व अन्य सुविधाएं सुनिश्चित रखें।
विज्ञापन


एसएसवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नवीन चंद्र ने बताया कि परीक्षाओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। परीक्षाएं नकलविहीन संपन्न कराई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें